Friday, January 6, 2023

 सुप्रीम कोर्ट से रेलवे अतिक्रमण पर स्टे

 हल्द्वानी में रेलवे अतिक्रमण के मामले में जैसे ही सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने की खबर बनभूलपुरा पहुंची तो सुबह से दुआएं कर रहे लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल हाईकोर्ट के 1 सप्ताह के नोटिस पर अतिक्रमण हटाए जाने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है और अगली सुनवाई के लिए 7 फरवरी की तारीख तय की गयी है, जैसे ही यह खबर गफूर बस्ती और बनभूलपुरा क्षेत्र के हजारों लोगों तक पहुंची तो उन्होंने अल्लाह ताला का धन्यवाद दिया और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह उनकी जीत की शुरुआत है क्योंकि वह कई दशकों से इस जमीन पर रह रहे हैं और आज रेलवे उसे अपनी बता रहा है बनभूलपुरा की महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे सुबह से ही सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान फैसला उनके हक में आने की दुआ मांग रहे थे।


No comments:

Post a Comment

Mahekk Chahal: टीवी की 'नागिन' महक चहल की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, बोलीं- ऐसा लगा जैसे मेरे सीने में...

  Mahekk Chahal: टीवी की ' नागिन ' महक चहल की तबीयत बिगड़ी , ICU में भर्ती , बोलीं- ऐसा लगा जैसे मेरे सीने में... नागिन 6 की ऐक्ट्...